होम / Ram Mandir: मॉरीशस सरकार का बड़ा फैसला! 22 जनवरी को हिंदू कर्मचारियों को मिलेगा 2 घंटे का अवकाश

Ram Mandir: मॉरीशस सरकार का बड़ा फैसला! 22 जनवरी को हिंदू कर्मचारियों को मिलेगा 2 घंटे का अवकाश

• LAST UPDATED : January 13, 2024

India News(इंडिया न्यूज),Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की निगाहे हैं। दुनियाभर से लोग फैले हिंदु अस्था वाले लोग इस खास मौके पर जश्न मनाएंगे। जिसके तहत मॉरीशस में 22 जनवरी को हिंदू आस्था वाले अधिकारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे। मॉरीशस के पीएम मॉरीशस के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को ये आधिकारिक फैसला लिया।

मॉरीशस सरकार ने 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी का किया ऐलान

इसमें कहा गया है कि कैबिनेट सोमवार 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति रखी है। ये फैसला भारत के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर लिया गया है। जिसको देखते हुए सार्वजनिक अधिकारी 22 जनवरी को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी पर रहेंगे। इस बयान में यह ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि ये अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतिक है।

ALSO READ:

UP News: खुशखबरी! यूपी में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, जानें किन जिलों में होंगे हवाई अड्डे   

Ram Mandir: अयोध्या के रामघाट पर रामलीला का आयोजन, ये मशहूर एक्टर निभाएंगे भूमिका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox