होम / Ramnagar: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, धामी सरकार की जमकर की प्रंशसा

Ramnagar: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, धामी सरकार की जमकर की प्रंशसा

• LAST UPDATED : February 21, 2023

(Workers welcomed Union Minister Ajay Bhatt): केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट मंगलवार को रामनगर (Ramnagar) पहुंचे।जहां भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अजय भट्ट ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर प्रशंसा की।

खबर में खास:-

  • पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट मंगलवार को रामनगर पहुंचे

  • धामी सरकार की जमकर की प्रंशसा

  • अजय भट्ट बोले कांग्रेस लगातार धराशाई हो रही

सरकार ने बजट से देश की जनता का दिल जीता

मंगलवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट अपने रामनगर दौरे पर रहे। रामनगर पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पत्रकार वार्ता भी की। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने बजट पेश करते हुए देश की जनता का दिल जीता है। वहीं उन्होंने कहा कि आज हमारा देश किसी से कम नहीं है। हम लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी।

कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

वहीं उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा युवा बेरोजगारों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि युवाओं के साथ गलत हुआ। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने बीच में आकर माहौल खराब किया और पुलिस पर पथराव किया। जिसके चलते पुलिस ने अपने बचाव के लिए लाठीचार्ज किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज विपक्ष और कांग्रेस पूरी तरह मुद्दा भिन्न हो चुकी है। तथा कांग्रेस द्वारा जो भी सरकार के विरोध में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।उसमें कांग्रेस लगातार धराशाई हो रही है।

Also Read: Laksar News: अज्ञात चोरों ने किसान के घर से किया ट्रैक्टर चोरी, सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज वायरल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox