होम / Rampur: ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर पड़ोस ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rampur: ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर पड़ोस ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : March 22, 2023

(Neighbor raped a two and a half year old girl): रामपुर (Rampur) में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • क्या है पूरा मामला
  • 30 वर्ष का है आरोपी
  • एसपी अशोक ने दी जानकारी
  • नशे में किया दुष्कर्म

क्या है पूरा मामला

यह मामला रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। जहां देर रात 7:30 बजे पड़ोस के रहने वाले खेमकरन ने पड़ोस की बच्ची को घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे गांव के पास एक खेत में छोड़कर फरार हो गया।

घटना के 3 घंटे बाद परिजनों की ढूंढने पर बच्ची खेत पर अचेत अवस्था में मिली। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

30 वर्ष का है आरोपी

रात से ही पुलिस ने जगह-जगह कांबिंग कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आज दोपहर मुठभेड़ के दौरान आरोपी खेमकरन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभियुक्त का कोई भी अपराधिक इतिहास नहीं है।

उम्र लगभग 30 वर्ष है। वह अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। फिलहाल पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए अभियुक्त खेमकरन को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

एसपी अशोक ने दी जानकारी

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा आरोपी अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर चार्जशीट दाखिल करके जल्द से जल्द तख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे बताया कि बीती रात थाना अजीम नगर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी।

जानकारी मिलते ही रात में पूरे दलबल के साथ हम मौके पर गए। जानकारी में आया बच्ची की हालत बहुत खराब थी। उसको प्राथमिक उपचार कराकर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जब इलाज नहीं हो पाया उसके बाद उसे मुरादाबाद में भर्ती कराया गया।

नशे में किया दुष्कर्म

फ़िलहाल बच्ची की हालत ठीक है लेकिन उस समय ऑपरेशन तक की नौबत थी। एसपी अशोक ने आगे बताया की जिलाधिकारी से पीड़ित को सहायता राशि देने के लिए भी कहा है। फ़िलहाल हम लोगों ने 40000-50000 रूपए इकट्ठा करके इलाज में दिए है।

आगे कोई कमी ना हो जिसको देखते हुए उसे प्राइवेट में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी है,आरोपी उसी गांव का रहने वाला है और अभी तक इसका कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox