UP Board Result: बिना इंटरनेट कनेक्शन भी आसानी से दिखेगा परिणाम, छात्र करें ये काम

India News (इंडिया न्यूज), प्रयागराज; उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result) के बोर्ड परिणाम आज जारी किए जाएंगे। ऑनलाईन माध्यम से देखे जाएंगे। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि सर्वर डाउन होने के कारण छात्र अपने परिणाम नहीं देख पाते हैं। ऐसे में बोर्ड ने ऑफलाईन भी बोर्ड परिमाम देने का विकल्प दिया है। इसके लिए छात्रों को बस एक नंबर पर टेक्स्ट मैसेज करना है जिसके बाद उनका बोर्ड परिणान उनके सामने होगा।

बोर्ड के परिणाम आज दोपहर 1:30 बजे ऑनलाईन माध्यम से परिणाम जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद छात्र बोर्ड के पोर्टल पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इसको लेकर कल बोर्ड ने प्रेस नोट जारी किया था। जानकारी हो कि लंबे समय से छात्रों को बोर्ड के परिणामों की प्रतीक्षा थी। अब वो घड़ी आ गई है जब बोर्ड परिणाम जारी किए जाएंगे। इस साल कुल 54 लाख छात्रों नें परीक्षा दी थी।

आज ऑनलाईन जारी होंगे परिणाम

बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम ऑनलाईन माध्यम से जारी किए जाएंगे। इस साल परीक्षा में 54 लाख के लगभग छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार छात्र कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच में आयोजित की गई थीं। वहीं बोर्ड ने कॉपियों के मुल्यांकन के लिए तय समय सीमा रखी थी। कॉपियों का मुल्यांकन नियत समय से पहले कर लिया गया। वहीं अब परिणाम जारी करने की तैयारी है।

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम आसानी छात्र देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले वेबसाईट पर जाना होगा। वहां दिए गए जरुरी विकल्पों को भर कर वो आसानी से अपने परिणाम देख पाएंगे। हालांकि मैसेज कर के भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए upresults।nic।in, upmsp।edu।in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

Also Read: UP Board Result: आज जारी होंगे 10 वीं 12 वीं के बोर्ड परिणाम, इस समय छात्र देख पाएंगे रिजल्ट

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago