होम / Samajwadi Party Candidate: SP की एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से दिया टिकट?

Samajwadi Party Candidate: SP की एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से दिया टिकट?

• LAST UPDATED : April 14, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Samajwadi Party Candidate: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट (Samajwadi Party Candidate) जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सपा ने लोकसभा सीट फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, श्वीवस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर तिवारी और संत कबीर नगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट दिया गया है।

भाजपा पर साधा निशाना

वहीं, रमाशंकर राजभर भी सलेमपुर से प्रत्याशी बनाया है। उम्मीदवारों (Samajwadi Party Candidate) की सूची में जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज भी शामिल हैं। समाजवादी के ने ‘X’ उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दी, तो साथ ही भाजपा पर निशाना भी साधा।

सपा ने कहा कि जनता भाजपा की कुशासनी ,जनविरोधी ,संविधान विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हो जाए और प्रत्येक सीट पर PDA-INDIA/सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को एकमुश्त वोट देकर भाजपा को हर एक सीट पर भारी अंतर से हराए।

जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले ही दो उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें अखिलेश यादव ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय सिंह को मैदान में उतारा है। पुष्पेंद्र सरोज बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।

ये भी पढ़ें:- Lok Sabha Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 तीन हजार कार्यकर्ता BJP में शामिल

ये भी पढ़ें:- UP: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर 14 फीट नीचे गिरा ट्रक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox