होम / Surajkund Mela: दिल्ली में शुरू हुआ सूरजकुंड मेला, 50 रुपए में भी बिकती हैं चीजें

Surajkund Mela: दिल्ली में शुरू हुआ सूरजकुंड मेला, 50 रुपए में भी बिकती हैं चीजें

• LAST UPDATED : February 4, 2023

Surajkund Mela: (Surajkund Mela started in Delhi) दिल्ली में कल से शुरू हुआ विश्व का सबसे बड़ा मेला सूरजकुंड। बता दें कि मेला 3 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि मेले के माध्यम से जी-20 देशों के राजदूत और प्रतिनिधियों को भारतीय संस्कृति से रू-ब-रू कराने की तैयारी है।

उपराष्ट्रपति ने मेले का शुभारंभ किया

दिल्ली में शुरू हुआ विश्व का सबसे बड़ा सूरजकुंड मेला। बता दें कि, 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का कल से आगाज हो गया है। जिसके चलते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शाम चार बजे मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के राजदूत और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे।

आम लोगों के लिए चार फरवरी से खुला मेला

इस बार सूरजकुंड मेले में शंघाई कॉरपोरेशन से जुड़े देशों को पार्टनर नेशन बनाया गया है। वहीं नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य थीम स्टेट हैं। मेले की सुरक्षा में करीब तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें फरीदाबाद पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस तैनात की है। बता दें कि, मेला आम लोगों के लिए चार फरवरी से खुलेगा, लोग काउंटर के साथ बुकमाईशो पर भी टिकट बुक करा सकते हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय शिल्‍प मेले में सभी राज्‍यों के हस्तशिल्प, भोजन और मनोरंजन को शामिल किया जाता है। यहां पर आप 50 रूपए में भी बहुत सुंदर चीजें खरीद सकते हैं।

मेले को 36 साल पूरे हो जाएंगे

बताते चलें कि फरीदाबाद में लगने वाले इस मेले के 36 साल पूरे हो जाएंगे। सूरजकुंड मेले में भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता एक साथ देखने को मिलती है। जिसके चलते देश ही नहीं बल्कि देशभर से दस लाख से ज्‍यादा लोग इस मेले को देखने आते हैं। मेले में कई सारे स्‍टॉल्‍स लगते हैं, जहां से आप 50 रुपए में सुंदर-सुंदर चीजें भी खरीद सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे यहां क्या चीजें बहुत कम पैसों में मिलती हैं।

हैंडक्राफ्टेड मग

सूरजकुंड मेले में सिरेमिक के हैंडक्राफ्टेड मग बहुत सुंदर मिलते हैं। आपको बता दें कि, इन कपों की बनावट यूनिक होती है। इसमे खास बात यह है कि ये कप महंगे नहीं होते। हर पीस की कीमत कुल 80 रुपए के आस- पास होती है।

महिलाओं के नोज पिन

बहुत सी महिलाओं को नोज पिन पहनना पसंद होता है। उन शौकीन महिलाओं के लिए यहां स्‍टॉल्‍स पर नोज पिन का अच्‍छा कलेक्शन देखने को मिलता है। सांस्कृतिक आकर्षण से प्रेरित यहां कई ऑक्साइड सिल्‍वर नोजपिन केवल 50 रुपए में मिल जाती हैं। इससे आपको पने एथनिक स्‍टाइल को फ्रेश रखने का अच्‍छा विकल्प मिल जाता है।

होम डेकोर के लिए वॉल हुक

आजकल होम डेकोर के लिए बहुत से हैंडमेड हुक का काफी ट्रेंड है। आमतौर पर दीवार पर सजाने के लिए ये हुक काफी महंगे मिलते हैं, पर आज हम अपनी खबर से आप लोगो को बता रहें है कि मेले में आपको कुल 50 रूपए में अपने घर की दीवार पर शानदार स्‍पर्श जोड़ सकते हैं। ये खूबसूरत हुक आपके घर का पूरा लुक बदल सकते हैं।

परफ्यूम और डायरी के लवर

आप भी अगर परफ्यूम और डायरी से लगाव रखते है, तो यहां पर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई फ्लेवर के परफ्यूम बहुत कम कीमत पर मिल जाएंगे । इसी तरह एक स्टॉल पर छोटी छोटी डायरी का बेहतरीन कलेक्शन होता है। इन डायरी के कवर ही इतने सुंदर होते हैं, कि आप इन्‍हें न खरीदें ऐसा हो ही नहीं सकता।

Also Read: Budget 2023: रविशंकर प्रसाद कल देहरादून दौरे पर, केंद्रीय बजट की खूबियों पर करेंगे चर्चा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox