Sushila Baluni: सुशीला बलूनी को अंतिम विदाई देने के लिए मंत्रियों व विधायकों सहित आम लोगों की उमड़ी भीड़

India News(इंडिया न्यूज़), Sushila Baluni (सुशीला बलूनी): प्रदेश राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशीला बलूनी के पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी की अंतिम विदाई में मंत्री, विधायक सहित हजारों लोग शामिल थे। इस दौरान हर किसी की आंखें नम नजर आई। अंत्येष्टि से पूर्व हरिद्वार के एडीएम पी एल साह, नगर विधायक मदन कौशिक, एसडीएम पूरन सिंह राणा और रविंद्र जुगराज समेत अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने सुशीला बलूनी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सुशीला बलूनी को ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया।

लम्बे समय से बीमार थी सुशीला बलूनी

बताते चलें कि उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने कल मैक्स अस्पताल में अपनी अंतीम सासें ली। राज्य आंदोलन को आगे से लीड करते हुए सुशीला बलूनी लगातार राज्य गठन के लिए लड़ाई लड़ती रही। बीजेपी सरकार के दौरान उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

सीएम धामी ने निधन पर दुःख व्यक्त किया

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी श्रीमती सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

ALSO READ: Former CM Harish Rawat: हैडपंप से नहाते नजर आए पूर्व सीएम हरीश रावत, ये देख जुट गई लोगो की भीड़, वीडियो वायरल..

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago