होम / Tilu Rauteli Awards: प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित  

Tilu Rauteli Awards: प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित  

• LAST UPDATED : August 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Tilu Rauteli Awards: प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को आज तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें खुद सम्मानित किया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। इस महत्वपूर्ण क्षण में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं।

इन्हें मिला इनाम

  • खेल दिव्यांग वर्ग में पैरा एथलीट अल्मोड़ा की गरिमा जोशी
  • पर्वतारोहण दिव्यांग वर्ग में देहरादून की अमीशा चौहान
  • कला एवं योग के क्षेत्र में चंपावत की शांभवी मुरारी
  • साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम पर नैनीताल की मंजू पांडे
  • महिला रोजगार के क्षेत्र में काम पर पौड़ी की नूतन पंत
  • खेल में ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज
  • खेल, पर्यावरण में रुद्रप्रयाग की प्रीति,
  • खेल दिव्यांग वर्ग में ऊधमसिंह नगर की नीलिमा राय
  • साहसिक कार्य के क्षेत्र में उत्तरकाशी की ममता
  • खेल में टिहरी की हिमानी

पुरस्कार की धनराशि में 30 हजार की वृद्धि

प्रदेश सरकार ने राज्य में वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजारे से बढ़ाकर अब 51 हजार रुपये कर दी हैं। इस धन राशी में 30 हजार की भारी वृद्धि कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:- Tilu Rauteli Awards: गरिमा जोशी व शांभवी मुरारी सहित 13 वीरांगनाओं को मिलेगा वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार, मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत 

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, राजधानी दून में आज बंद रहेंगे स्कूल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox