होम / Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की खुलेगी आज किस्मत, हर कार्य होंगे सफल; पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की खुलेगी आज किस्मत, हर कार्य होंगे सफल; पढ़ें दैनिक राशिफल

• LAST UPDATED : June 15, 2024

India News UP ( इंडिया न्यूज ), Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 15 जून 2024, शनिवार, सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और लंबित कार्य सफल होंगे। आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल अनुकूल रहेगा और आपसी मतभेद दूर होंगे।

वृषभ राशि: आज (Aaj Ka Rashifal) आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। परिवार में झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापार में बदलाव करना ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने साथी से धोखा मिल सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है।

कर्क राशि: आज आप किसी बड़े समारोह में जा सकते हैं, जहाँ आपके व्यक्तित्व का सम्मान हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- बड़ी मुश्किल में ऋतिक रौशन की गर्लफ्रेंड, किराया देने के भी पैसे नहीं!

सिंह राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आप खुश रहेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि: आज का दिन सावधानी बरतने का है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच लें। किसी के बहकावे में न आएं, इससे नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद दूर होंगे, लेकिन पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है।

इन राशियों की खुलेगी आज किस्मत

तुला राशि: आज आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं और उसमें सफलता भी मिलेगी। आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। बड़ी रकम उधार देना नुकसानदेह होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आरामदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद में आपको जीत मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी साझेदारी हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

ये भी पढ़ेंः- शराब के साथ कभी न पिएं ये चीजें, हो सकती है मौत!

धनु राशि: आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें और वाहन का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। आपको आर्थिक लाभ और पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि: आज का दिन उलझन भरा रहेगा। आप पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट आ सकती है, जिससे मानसिक चिंता बनी रहेगी। परिवार को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कुंभ राशि: आज आप किसी पुराने विवाद और कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। व्यापार में विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशि: आज व्यापार में बड़े मुनाफे के योग हैं। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी साझेदारी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोतों के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- UP News: 30 साल और 15 जजों के बाद, मारपीट का मामला 2 हजार रुपये के जुर्माने के साथ हुआ खत्म

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox