होम / Up Aligarh News: अलीगढ़ में हुई एक नायाब शादी, कुत्ता टॉमी बना दूल्हा और कुटिया जैली बनी दुल्हन

Up Aligarh News: अलीगढ़ में हुई एक नायाब शादी, कुत्ता टॉमी बना दूल्हा और कुटिया जैली बनी दुल्हन

• LAST UPDATED : January 15, 2023

Up Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अनोखी शादी हुयी है। जिसमें दूल्हा बना टॉमी जबकि दुल्हन बनी जैली। दोनों ने सात फेरे लिए। बारातियों और घरातियो ने जमकर डांस किया। डांस के बाद सबने देशी घी की दावत खाया। पूरे अलीगढ़ में यह नायाब शादी एक चर्चा का विषय बन गया है।

8 महीने का वर और 7 महीने की वधू

यह कहानी अलीगढ़ में सुखारवी गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी का 8 महीने का एक पालतू कुत्ता है जिसका नाम टॉमी है और अतरौली में टीकरी रायपुर ओई के निवासी डॉ रामप्रकाश सिंह की 7 महीने की मादा कुतिया जिसका नाम जैली है। इन दोनों की है। डॉ रामप्रकाश सिंह अपनी जैली का रिस्ता लेकर दिनेश चौधरी के घर सुखरावली आए और दोनों की शादी तय कर दी गयी। 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन इन दोनों की शादी तय किया गया।

टॉमी का किया गया तिलक समारोह

मकर संक्रांति वाले दिन जैली की ओर से टीकरी रायपुर ओई के वधू पक्ष सुखरावली आये। जिसके बाद सुबह आचार्य जितेंद्र शर्मा ने शादी से पहले हवन किया, उसके बाद जैली की ओर से आए लोगों ने टॉमी का तिलक किया। जिसके बाद दोनों के शादी की तैयारियां शुरू हुयी।

 

also read- https://indianewsup.com/makar-sankranti-yogi-adityanath-made-gorakh/

कुत्ता (टॉमी ) बना दूल्हा

आज दोपहर में टॉमी को फूल माला पहनाकर दूल्हा बना दिया गया। उसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ टॉमी की बारात निकली। दूल्हा टॉमी आगे-आगे चल रहा था और उसके पीछे डांस करते हुए महिला, पुरूष और बच्चों बारात आये।

Up Aligarh News: इन दोनों ने लिया सात फेरे

टॉमी और जैली के गले में फूलमाला पहनाकर, वर-वधू पक्षों के लोगो ने दोनों को आशीर्वाद दिया। वर-वधू बने दोनों डॉगी ने सात फेरे लिए। खाने के लिए हलवाई ने देशी घी में पूड़ी, आलू की सब्जी, काशीफल की सब्जी, हलवा और रायता बनाया। इसके बाद घर की महिलाओं ने बधाईयां गाई। शादी के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गयी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox