UP Azamgarh Politics: गरजे भोजपुरी के अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सपा को सात जन्म लेने की कह दी बात पढ़िए पूरी खबर

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua ) ने बीते दिनों अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन उनका निवारण करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने सपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में अब सपा की सरकार आना संभव नहीं है। सपा को दोबारा आने के लिए सात जन्म लेना पड़ेगा। अगर किसी नेता कार्यकर्ता को लगता हो कि समाजवादी पार्टी आएगी तो अपने भ्रम को दूर कर लीजिए।

सांसद ने जनता के लिए कह दी बड़ी बात

आपको बता दें कि सांसद ने बयान देते हुए कहा कि देश की जनता को सब मालूम है कि “प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बेटे को ही देश को चलाने का हक नहीं है।” देश को चलाने का हक सिर्फ जनता का है। जैसा देश की जनता चाहेगी वैसा ही देश चलेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश को पता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बहुत ही मजबूत हो रहा है। हमारा देश आगे की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि यूपी की जनता को महराज पर भरोसा रखना चाहिए।

मौर्य को कहा अधर्मी

निरहुआ ने सपा पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर भी तंज कसते हुए कहा कि सारे लोग जानते है कि हर युग में अगर राम थे तो रावण भी था। अगर भगवान कृष्ण थे तो मामा कंस भी था। कुछ लोग अधर्मी भी हैं तो कुछ लोग धर्मी हैं।

जो भी प्रभु राम के खिलाफ और पवित्र रामचरितमानस के खिलाफ बोलेगा। उनका कहना है कि जिस तरह से भगवान ने अधर्मियों का विनाश किया है। उसी प्रकार वर्तमान काल में भी जनता के मन में प्रभु राम, प्रभु कृष्ण, बसते हैं। मुझे ऊपर वाले पर भरोसा है कि इन अधर्मियों को कड़ा दंड मिलेगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बीते दिनों से लगातार चर्चा में है। दरअसल उन्होंने रामचरितमानस के लिए गलत बयान दिया था।  रामचरितमानस में लिखी पंक्तियों को लेकर विवादों के घेरे रहे हैं।

ये भी पढ़े-kanpur news: कानपुर घटना पर बोले CM योगी कहा- “दूध का दूध पानी का पानी” होगा मजिस्ट्रेट को दिए जांच के आदेश

Rupa Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago