UP Board News: 10 विषय व 1000 अंक की परीक्षा और नया ग्रेडिंग सिस्टम, UP Board ने मांगे सुझाव

India News UP (इंडिया न्यूज ), UP Board News: उत्तर प्रदेश में अब छात्रों को पहले से ज्यादा विषय पढ़ने पड़ सकते हैं। दरअसल, अगले सत्र से यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्रों को 10 विषय पढ़ने होंगे और उसी के हिसाब से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी होगी।

UP Board ने मांगे सूझाव

वहीं, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सलाह मांगी है कि इस प्रस्ताव को ज्यों का त्यों लागू किया जाए या इसमें कुछ संशोधन किए जाएं। इस संबंध में परिषद ने 29 जून तक ईमेल पर सुझाव मांगे हैं। भारत सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ)- 2023 के तहत हाईस्कूल यानी कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया है। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार हाईस्कूल में छह विषय अनिवार्य हैं। अब 6 की जगह 10 विषय होंगे।

चौथा विषय गणित होगा

चौथा विषय गणित होगा जो सभी के लिए अनिवार्य होगा। विज्ञान और सामाजिक विज्ञान भी सभी के लिए अनिवार्य होगा। अंतर-अनुशासनात्मक विषयों में गृह विज्ञान और मानव विज्ञान के साथ-साथ वाणिज्य, एनसीसी, कंप्यूटर, कृषि और पर्यावरण में से कोई भी विषय पढ़ा जा सकता है। आठवां विषय कला शिक्षा के क्षेत्र से होगा जैसे ड्राइंग, पेंटिंग, संगीत गायन या वादन, इनमें से कोई भी विषय लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: UP Politics: UP के लिए राहुल गांधी ने की ये खास तैयारी, नेता और कार्यकर्ता को उतरेंगे मैदान में

ग्रेडिंग सिस्टम का होगा कुछ ऐसा रूप

जानकारी के अनुसार सिलेबस में बदलाव होते ही ग्रेडिंग सिस्टम लागू हो जाएगा। मार्कशीट में अंकों के आगे ग्रेड दिए जाएंगे।

91 से अधिक अंक पाने वाले छात्र ए-1 ग्रेड में उत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे
81 से 90 अंक पाने वाले छात्रों को ए-2 ग्रेड दिया जाएगा
71 से 80 अंक पाने वाले छात्रों को बी-1 ग्रेड दिया जाएगा
61 से 70 अंक पाने वाले छात्रों को बी-2 ग्रेड दिया जाएगा
51 से 60 अंक पाने वाले छात्रों को सी-1 ग्रेड दिया जाएगा
41 से 50 अंक पाने वाले छात्रों को सी-2 ग्रेड दिया जाएगा
33 से 40 अंक पाने वाले छात्रों को डी ग्रेड दिया जाएगा
32 से कम अंक पाने वाले छात्रों को ई ग्रेड दिया जाएगा

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेटर हारिस राउफ की बीच सड़क शर्मसार हरकत!

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago