होम / UP BSP Candidate List 2024: BSP ने जारी की कैंडिडेट की नई लिस्ट, जानें किसे दिया कहां से टिकट

UP BSP Candidate List 2024: BSP ने जारी की कैंडिडेट की नई लिस्ट, जानें किसे दिया कहां से टिकट

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP BSP Candidate List 2024: उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव (UP BSP Candidate List 2024) में बहुमत की लड़ाई में बसपा ने उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मायावती के नेतृत्व वाली बसपा ने आज़मगढ़, संत कबीरनगर और अमेठी लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने संतकबीरनगर से सैय्यद दानिश, अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या और आजमगढ़ से सबीहा अंसारी बसपा के उम्मीदवार बनाया है।

इस सीटों पर है BJP का कब्जा

बता दें कि जिन तीन सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उन पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। इस बार भी बीजेपी ने अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि, अटकलें हैं कि कांग्रेस एक बार फिर इस सीट से राहुल गांधी को मैदान में उतार सकती है।

ये भी पढ़ें:- लड़की से ऐसा बदला लिया, किसी ने सोचा तक ना होगा

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव (UP BSP Candidate List 2024) में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल को हराया था। उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी 80 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। जबकि बाकी पार्टियां यूपी में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। बसपा ने लगभग सभी 80 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें:- Egypt: अरबपति अंकुर जैन ने मिस्र में पूर्व WWE पहलवान से की शादी , जाने माने हस्ती भी थे मौजूद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox