होम / UP Crime: अबॉर्शन के लिए नहीं मानी…गर्लफ्रेंड को काटा टुकड़ों में, जानें मामला

UP Crime: अबॉर्शन के लिए नहीं मानी…गर्लफ्रेंड को काटा टुकड़ों में, जानें मामला

• LAST UPDATED : December 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), UP Crime: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने एक सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है। जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने अपनी पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। हत्या की वारदात भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली गांव में हुई। जहां ढाई माह पहले एक अज्ञात युवती का शव दो टुकड़ों में खेत में मिला था। पुलिस ने शव बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी ने गर्भपात के लिए दबाव डाला

मुन्ना निषाद नाम के इसी युवक की वजह से खुशबू ने अपने पति को तलाक दे दिया था। पति से तलाक के बाद खुशबू और मुन्ना लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी बीच खुशबू गर्भवती हो गयी। मुन्ना ने अपनी लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर पर गर्भपात के लिए दबाव डाला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। तभी गुस्से में आकर मुन्ना ने अपनी साथी खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने उसके शरीर को चाकू से दो टुकड़ों में काट दिया। शव को सूटकेस में पैक कर वह अपने गांव के लिए निकल गया। शव को देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में नहर पुल के पास फेंक दिया गया।

आरोपी तक पहुंची पुलिस

जहां खुशबू सिंह का सामान फेंका हुआ था। उसी सामान में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का रैपर मिला। इस रैपर पर गोरखपुर शहर के एक स्पा सेंटर का पता लिखा था। इस रैपर की मदद से पुलिस उस स्पा सेंटर के पते तक पहुंच गई। पुलिस ने जब स्पा सेंटर के कर्मचारियों से इस बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतक खुशबू इसी स्पा सेंटर में काम करती थी। कर्मचारियों से पूछताछ के जरिए पुलिस पार्टनर मुन्ना निषाद तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More:

Indian Railways: रेलवे ने आज कई ट्रेनों को किया रद्द, जाने से पहले चेक करें लिस्ट

Nirbhaya: चलती बस में हुई थी हैवानियत, निर्भया को मिला 8 साल बाद इंसाफ,…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox