होम / UP Crime: पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, भूमि विवाद को लेकर था विवाद

UP Crime: पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, भूमि विवाद को लेकर था विवाद

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UP Crime: रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं।

घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप

देवरियाजिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

यह है मामला….

जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।

दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ

सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

Also Read: Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox