UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Lok Sabha Election 2024: गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से SP के घोषित प्रत्याशी राहुल अवाना के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। FIR नोएडा के फेस-1 थाने में दर्ज की गई है। FIR के कारण उनका नामांकन रद्द होने की भी संभावना है। दरअसल, राहुल अवाना को नोएडा शहर के प्रवेश द्वार डीएनडी पर अपना स्वागत कराना काफी महंगा पड़ गया है। नोएडा पुलिस ने डीएनडी जाम करने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की।

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

बुधवार रात सपा ने असगरपुर गांव निवासी राहुल अवाना को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। गुरुवार दोपहर लोकसभा प्रत्याशी राहुल अवाना के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता डीएनडी पर एकत्र हुए थे। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। कई लोगों ने डीएनडी पर जाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रत्याशी समेत नामजदों और करीब 20 वाहनों के चालकों के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में नोएडा थाना फेस-1 में तैनात सब इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार ने सपा प्रत्याशी राहुल अवाना के खिलाफ आदर्श आचार संहिता जारी कर दी है। उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े: http://UP Crime: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की दिनदहाडे़ हत्या, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

नॉमिनेशन में हो सकती है दिक्कत

सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर डीएनडी पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों और जाम की फोटो और वीडियो शेयर कर इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया था और कार्रवाई की मांग की थी। दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ा। स्वागत के लिए 50 से ज्यादा गाड़ियों के साथ 200 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे थे। इसी वजह से लोगों ने गलत तरीके से गाड़ी पार्क कर दी थी। है। एफआईआर में शामिल धाराओं के कारण उनका नामांकन रद्द होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़े: UP Weather: आज यूपी में बारिश के आसार! जानिए अपने शहर का हाल

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago