होम / UP Lok Sabha Elections 2024: ओम प्रकाश राजभर को सातवें चरण की वोटिंग से पहले बड़ा झटका, दर्जनों नेताओं ने छोड़ी पार्टी

UP Lok Sabha Elections 2024: ओम प्रकाश राजभर को सातवें चरण की वोटिंग से पहले बड़ा झटका, दर्जनों नेताओं ने छोड़ी पार्टी

• LAST UPDATED : May 29, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Elections 2024) के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनावी मैदान में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन 24 से ज्यादा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। इस बगावत की वजह पार्टी नेता ओम प्रकाश राजभर पर लगे गंभीर आरोप हैं।

पार्टी में बगावत का सिलसिला जारी

इन आरोपों के बीच ओम प्रकाश राजभर की (UP Lok Sabha Elections 2024) पार्टी में बगावत का सिलसिला जारी है। ओम प्रकाश राजभर के राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देकर उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते और उनके साथ गाली-गलौज करते हैं।

पार्टी छोड़ने वाले सुभाष यादव ने कहा

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी छोड़ने वाले सुभाष यादव ने कहा कि उन्हें सुभासपा का अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था, लेकिन उन्होंने तीन दिन पहले एक पत्र देकर पार्टी छोड़ दी। इस बगावत की मुख्य वजह यह है कि ओम प्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं करते और उनके साथ गाली-गलौज करते हैं।

ये भी पढ़ें:- तुम्हारी बहन बहुत खूबसूरत है, हम दोनों ही…, सुहागरात पर हुआ बवाल

बता दें कुछ दिन पहले सुभाष यादव मीडिया में सुभासपा का पक्ष रखते नजर आए थे। सुभाष यादव ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी से अलग होकर रामजीत राजभर के नेतृत्व में नई पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की स्थापना की है। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर उर्फ ​​कटप्पा हैं। अब सुभाष यादव इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे।

ये भी पढ़ें:- रेलिंग पर चढ़कर कूदने लगा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, देखें Video

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox