होम / UP News: 2009 में रालोद के लिए फायदेमंद रहा है भाजपा से गठबंधन, नेतृत्व पर छोड़ा फैसला- कपिल देव

UP News: 2009 में रालोद के लिए फायदेमंद रहा है भाजपा से गठबंधन, नेतृत्व पर छोड़ा फैसला- कपिल देव

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: यूपी में 2009 में हुए भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन रालोद के लिए फायदेमंद रहा था। जिसके बाद से रालोद ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल की। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल कहते हैं रालोद और भाजपा के गठबंधन का निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे।

भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन रालोद के लिए फायदेमंद

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल कहते हैं कि 2009 हुए भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन रालोद के लिए फायदेमंद रहा था। जिसके चलते रालोद ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन, फिर ऐसा हुआ कि लोकसभा चुनाव में रालोद को कभी जीत नहीं मिली। वहीं, अग्रवाल द्वारा दावा किया गया कि रालोद के मतदाता आज भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद तैयारी में

कपिल देव अग्रवाल ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद तैयारी में है। इसके साथ ही रालोद और भाजपा के गठबंधन का निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे। जिसके बाद वह बताते हैं कि रालोद के मतदाताओं को भाजपा ने सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। पश्चिमी यूपी, खासतौर पर मुजफ्फरनगर में लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं।

Also Read: Kanpur: तिरंगे के साथ निकाली ‘बुलडोजर यात्रा’, अनोखे अंदाज में देशभक्ति का दिया संदेश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox