UP News: 80 साल के बुजुर्ग ने शरीर समेत करोड़ों की संपत्ति किया राज्यपाल के नाम,जानें संदेश में क्या कहा?

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 80 साल के बुजुर्ग ने अपनी सारी वसीयत सरकार के नाम लिख दिया। बुजुर्ग ने अपनी सारी संपत्ति यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नाम कर दी है। बुजुर्ग ने अपने सगे बेटे से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया है और कहा कि मैंने अपनी वसीयत में लिखा है कि उनके मरने के बाद बेटा चिता को आग भी न दे।

खबर में खास:

  • आखिर क्या है पूरा मामला?
  • बहू-बेटे ने जान से मारने का किया था प्रयास, किसी तरह जान बचाकर भागे

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील के गांव बिराल का है। यहां पर एक 80 साल के बुजुर्ग नत्थू सिंह(Old man Nathu Singh) रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनका एक बेटा और चार बेटियां हैं। उनके एक बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। नत्थू सिंह ने अपने दम पर ही अपने बच्चों की शादियां की है। चारों बेटियां ससुराल में हंसी-खुशी से रह रही हैं। नत्थू का छोटा बेटा मूलचन्द सहारनपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। बुजुर्ग नत्थू सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा उनकी देखभाल नहीं करता। बल्कि उनके साथ बुरा व्यवहार करता है। जिसकी वजह से वह अपना जीवन वृद्धा आश्रम में काटने को मजबूर हैं। वह आज भी अपना काम खुद करते हैं फिर चाहे वो अपने लिए रोटियां बनाना हो या कपड़े धोना।

बहू-बेटे ने जान से मारने का किया था प्रयास, किसी तरह जान बचाकर भागे

नत्थू ने बताया कि उनका बेटा मूलचंद अपने दोस्तों के सामने उन्हें बहुत बेइज्जत करता था। बेटा और बहू उनसे घर का  काम तक करवाते थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें खाने में रात का बचा हुआ खाना दिया जाता था। बहू और बेटे ने कभी उनकी इज्जत नहीं की। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि कई बार बेटे और बहू ने उनकी हत्या तक करने का प्रयास किया। उनका गला दबाने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। जिसके बाद उन्होंने वृद्धाश्रम आने का फैसला कर लिया। 4 मार्च को तहसील में जाकर अपनी संपत्ति की वसीयत कर दी।

Monu kumar

मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago