होम / UP NEWS Harduaganj: बहन के मंगलसूत्र ने ली भाई की जान, जीजा ने साली के सर में मारी गोली,ये है पूरा मामला

UP NEWS Harduaganj: बहन के मंगलसूत्र ने ली भाई की जान, जीजा ने साली के सर में मारी गोली,ये है पूरा मामला

• LAST UPDATED : January 12, 2023

UP NEWS Harduaganj: दरअसल, यह मामला थाना हरदुआगंज क्षेत्र का है। 11 जनवरी दिन बुधवार को दोनों जीजा-साले बाइक पर सवार होकर थाना हरदुआगंज क्षेत्र के कस्बा जलाली की तरफ एक साथ जा रहे थे।

लोगो ने बताय कि साला राजकुमार बाइक चला रहा था और उसका जीजा दुष्यंत पीछे बाइक पर बैठा था। उसी दौरान चलती बाइक पर पत्नी के गायब मंगलसूत्र को लेकर दोनों जीजा-साले के बीच बहस होने लगी। धीरे धीरे बात बाद गयी और गली गलौज होने लगी।

UP NEWS Harduaganj: चलती बाइक पर जीजा ने मारी गोली

जीजा दुष्यंत को अपनी पत्नी का मंगलसूत्र गायब होने की बात सुन कर गुस्सा आ गया। दोनों भटोला गांव के स्थित माइनर पर बाइक लेके पहुंचते। माइनर पर पहुंचते ही जीजा ने अवैध तमंचा निकालकर चलती बाइक पर साले राजकुमार के सिर में एक के बाद एक दो गोली मार दी।

दो गोली लगने के बाद साला खून से लथपथ होकर वही सड़क पर गिर गया। जीजा मौके से फरार हो गया। उस इलाके में गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में दहशत छा गयी। जिसके बाद गांव के लोग सड़को पर दौड़ते हुए पहुंच गए।

 

गोली लगने के बाद राजकुमार जमीं पर गिरते ही मर गया। जिसकी सूचना मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पास के थाना हरदुआगंज पुलिस को दी।

UP NEWS Harduaganj: गांव वालो के मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गांव के लोगों की मदद से खून से लथपथ घायल युवक को उठा कर एएमयू से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

फिर घायल के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके साथ हुई घटना की सूचना राजकुमार के परिवार को दिया गया। गोली मारे की बात सुनते ही घायल का भाई सोनू सहित परिजनों में खलबली मच गयी। कुछ ही देर में घायल के परिजन मेडिकल हॉस्पिटल पहुंच गए।

आरोपी ने कबूला अपना गुनाह

पुलिस के द्वारा आरोपी जीजा दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी जीजा ने बताया कि उसके साले ने अपनी बहन का मंगलसूत्र चुरा लिया था।

मैंने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र मांगा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। जिस पर मैंने अपने साले को गोली मार दी। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा बरामद किया।

जिसका इस्तेमाल आरोपी ने साले को मरने के लिए किया था। पुलिस अब इन सरे मामले में कारवाही कर रही है। साथ ही आरोपी को पुलिस कस्टडी में रख लिया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox