होम / UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…

• LAST UPDATED : August 18, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी दलीय विचारधारा के अधिकारियों को सरकार में रखकर मनमाना काम करवाना चाहती है। सरकारी कृपा से अधिकारी बने ऐसे लोग कभी भी निष्पक्ष नहीं हो सकते। उन्होंने एक देशव्यापारी आंदोलन की जरूरत बताई है।

उच्च पदों जाना होगा मुश्किल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा के संगी-साथियों को पिछले दरवाजे से यूपीएससी के उच्च सरकारी पदों पर बैठाने की जो साजिश कर रही है, उसके खिलाफ एक देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने का समय आ गया है। और यह तरीका आज के अधिकारियों के साथ-साथ, युवाओं के लिए भी भविष्य और वर्तमान में ऊंचे पदों पर जाने का रास्ता बंद हो जायेगा। तो वहीं, आम लोगसिर्फ बाबू और चपरासी तक ही सीमित रह जाएंगे।

पीडीए से आरक्षण छीनने की चाल

दरअसल ये सारी चाल पीडीए से आरक्षण और उनके अधिकार छीनने की है। अब जब भाजपा ये जान गयी है कि संविधान को खत्म करने की भाजपाई चाल के खिलाफ देश भर का पीडीए जाग उठा है तो वो अब ऐसे पदों पर सीधी भर्ती करके आरक्षण को दूसरे बहाने से नकारना चाहती है। तो वहीं, इसे भाजपा सरकार तत्काल वापस लेलें क्योंकि ये देशहित में भी नहीं है। और तो और भाजपा अपनी विचारधारा के अधिकारियों को सरकार में रखकर अपना मनमाना काम भी करवाना चाहती है।

Also Read – 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox