होम / UP NEWS: नर हाथी का शव मिलनें से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

UP NEWS: नर हाथी का शव मिलनें से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

• LAST UPDATED : March 16, 2023

(UP NEWS: There was a stir after the dead body of a male elephant was found, the forest department team engaged in the investigation) उत्तर प्रदेश के बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद क्षेत्र में एक वयस्क नर हाथी मृत पड़ा मिला। सूचना की जानकारी मिलतें ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

खबर में खास: 

  • नजीबाबाद क्षेत्र में नर हाथी मृत पड़ा मिला
  • वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी
  • हाथी की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष बताई जा रहीं

वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी

मिली जानकारी के अनुसार, कंडरावाली जंगल में कंडरावाली जंगल में समीप एक नर हाथी का शव मिला। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ और ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलतें ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला, डिप्टी रेंजर मनीष कुमार और वन रेंजर राम मुसाफिर यादव ने घटना का जायजा लिया। वहीं एक-दो दिन पहले ही हाथी के मरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

हाथी के शरीर पर घाव और चोट के निशान नहीं हैं

बताया गया कि मृत हाथी के शरीर पर किसी भी प्रकार के घाव और चोट के निशान नहीं हैं। वन विभाग ने हाथी का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों की टीम से कराने की व्यवस्था की है। शव का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। आरवी आई बरेली से भी टीम घटनास्थल पहुंच रही है।

मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित हैं

वन विभाग अधिकारियों के अनुसार हाथी की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष बताई जा रहीं हैं। वन क्षेत्राधिकारी राम मुसाफिर यादव ने कहा कि मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित हैं और शरीर पर भी किसी तरह के चोंट के निशान नही हैं।

READ ALSO: LUCKNOW: नहीं थम रहा 69000 शिक्षक भर्ती मामलें का विवाद, अभ्यर्थियों ने राजधानी में किया प्रर्दशन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox