होम / UP News: गाजियाबाद के कोर्ट में तेंदुएं से दहशत, लोगों के घायल होने की खबर  

UP News: गाजियाबाद के कोर्ट में तेंदुएं से दहशत, लोगों के घायल होने की खबर  

• LAST UPDATED : February 9, 2023

यूपी (UP News) के गाजियाबाद में अदालत के परिसर में तेंदुए (leopard) के होने की जानकारी मिली। जिसके बाद से कोर्ट परिसर में डर का माहौल पैदा हो गया। तेंदुए ने वहां मौजूद कुछ लोगों पर जोरदार हमला कर घायल कर दिया। जिसमें 6 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 2 की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। और अन्य 4 घायलों को इजाल कर घर भेज दिया गया है।

तेंदुएं को पकड़ने के लिए गाजियाबाद वन विभाग की टीम के साथ मेरठ से भी वन विभाग की टीम को बुलाया गया। लगभग 5 घंटे की अफरा-तफरी के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया गया। वहीं सिटी गाजियाबाद एडीएम विपिन कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा। जिससे ये पता चल सकता है कि आखिर तेंदुआ कोर्ट परिसर के अंदर कैसे आया ।

 एडीएम विपिन कुमार का बयान

एडीएम विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि 8 फरवरी शाम लगभग 4 बजे कोर्ट परिसर में तेंदुए के होने की जानकारी मिली। उसके बाद लोगो में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान तेंदुए ने 6 लोगों पर धारदार पन्जें से वार कर वहां मौजूद लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जिसमें 4 मामूली रूप से जख्मी हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

 मेरठ से बुलाई गई वन विभाग की टीम

आपको बता दें कि एडीएम विपिन कुमार ने बताया कि गाजियाबाद वन विभाग की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। लेकिन ट्रेंकुलाइजर गन गाजियाबाद वन विभाग की टीम के पास न होने की वजह से मेरठ से वन विभाग की टीम को बुलाया गया। पुलिस, वन विभाग और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। तेंदुए को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तेंदुए को सहारनपुर स्थित जंगल मे छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़े-UP Budget Session: यूपी बजट सत्र की तारीख तय, सरकार ने की अधिसूचना जारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox