होम / UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा, भाजपा के गुण्डों के सामने खाकी लाचार

UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा, भाजपा के गुण्डों के सामने खाकी लाचार

• LAST UPDATED : June 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में खाकी गुंडो के सामने लाचार है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में अपराध चरण पर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। यही कारण है कि पुलिस भी गुंडों को पकड़ने में असमर्थ है।

बीजेपी सरकार में अपराध की सीमाएं पार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कन्नौज में भाजपा सांसद ने अपने साथियों के साथ पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें अधमरा कर दिया। सांसद की गुण्डई के आगे पुलिस बेबस है। सांसद ने शर्मनाक करतूत की है, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि आरोपी भाजपा सांसद पर एनएसए कब लगेगा? बुलडोजर कब चलेगा?

प्रदेश में तानून व्यवस्था ध्वस्त

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बीजेपी के नेता और पदाधिकारी कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाजपा नेताओं की अपराधिक हरकते लगातार जारी है। सत्ता के घमण्ड में भाजपाई सारी हदें पार कर रहे है, भाजपा के नेता शीर्ष नेतृत्व से संरक्षण पाकर खुद अपराधियों के साथ मिलकर हत्या, बलात्कार, लूट, फिरौती, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त हैं। मुख्यमंत्री जी की कन्नौज काण्ड पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई है? जब भाजपा के गुण्डे पुलिस पर हमला कर रहें है, उनके साथ मारपीट और धमकी दे रहे है तो आम आदमी और गरीब के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

Also Read:

Akanskha Dubey Case: आरोपी संजय सिंह को मिली जमानत, 12 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox