UP Weather Update: जानिए कब तक झेलने होंगें गर्म हवा के थपेड़े, जल्द मिलेगी गर्मी की तपिश से राहत, जानिए IMD का पूर्वानुमान

India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: प्रदेश में गर्मी का सितम कम नहीं होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव संभव है। इस समय गर्म हवा के थपेड़े के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विबाग ने कहा है कि अभी इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है।

आज प्रदेश की राजधानी में मौसम का मिजाज गर्म रहा। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। आलम ये है कि राजधानी लखनऊ में पारा ने 42 डिग्री का भी आंकड़ा छू लिया। न्यूनतम तापमान में भी में भी बढ़ोत्तरी जारी है। आज दोपहर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को रात में भी गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है।

आईएमडी का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले कुछ दिनों के मौसम का मिजाज में परिवर्तन हो सकता है। वहीं तपिश में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 16 और 17 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। गरज व चमक के साथ बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यह सिलसिला 17 मई तक जारी रहेगा। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे ‘चक्रवात मोका’ होगा।

झांसी सबसे गर्म दिन

आज प्रदेश का झांसी शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 के करीब रहा। वहीं ताजनगरी में भी पारा 40 के पार रहा। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

Also Read:

UP Politics: ‘सपा देगी भ्रष्ट अफसरों की सूची और फोटो, सरकार इनको नौकरी से करे बाहर’, ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव !

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago