होम / UP Weather: यूपी के मौसम ने ली करवट, कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

UP Weather: यूपी के मौसम ने ली करवट, कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

• LAST UPDATED : March 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। राज्य में न्यूनतम तापमान अभी 20 डिग्री सेल्सियस पर है। इस बीच लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने नया अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम खराब हो जाएगा। तेज हवाएं चलेंगी, कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बारिश होगी।

यहां बूंदाबांदी हो सकती है

इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मेरठ, सहारनपुर, हापुड, गाजियाबाद, नोएडा में ज्यादा दिखेगा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका असर कम होगा, लेकिन लोगों को बूंदाबांदी का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज मौसम अचानक खराब हो जाएगा। दोपहर में बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

ये भी पढ़े: http://Badaun Crime : बदायूं में फिर इंसानियत शर्मसार, नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला

जिले का तापमान

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराईच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा फ़तेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, ग़ाज़ीपुर, फ़तेहगढ़, बस्ती, झाँसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 रहने की उम्मीद है। आज बरेली, शाहजहाँपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ और बुलन्दशहर का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं।

 नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आज़मगढ़, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़े: Seema Haider : सीमा हैदर और सचिन की बढ़ेंगी मुश्किलें, सीमा के पाकिस्तानी पति से जुड़ा है मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox