होम / Uttarakhand: बड़ी खबर! HC को हल्द्वानी शिफ्ट करने की तैयारी तेज, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने दी मंजूरी

Uttarakhand: बड़ी खबर! HC को हल्द्वानी शिफ्ट करने की तैयारी तेज, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने दी मंजूरी

• LAST UPDATED : March 25, 2023

इंडिया न्यूज: (Preparation to shift HC to Haldwani intensifies) केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की मंजूरी के बाद जल्द ही हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट किया जाएगा। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है।

खबर में खास:-

  • जल्द ही हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट किय जाएगा
  • जल्द ही हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट किया जाएगा
  • सहमति के बाद केंद्र को भेजा था प्रस्ताव

हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट किया जाएगा

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किया जाएगा। बता दें, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखा

बता दें, केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्य न्यायायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघवी को पत्र लिखकर कहा कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक अवस्थापना उपलब्ध कराने को लेकर केंद्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ कर देगी।

सहमति के बाद केंद्र को भेजा था प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री ने पत्र के दौरान राज्य सरकार के प्रस्ताव का भी जिक्र किया है। उन्होंने पत्र में सीएम को संबोधित करते हुए लिखा है राज्य सरकार उच्च न्यायालय को संचालित करने के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने और न्यायालय को पूरा खर्च वहन करने के लिए उत्तरदायी है। इसके साथ ही राज्यपाल के परामर्श से उच्च न्यायालय को नैनीताल स्थानांतरित करने के मामले की जांच की गई है। दोनों सांविधानिक प्राधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति दी है। इसी के साथ ही हल्द्वानी में चिन्हित जगहों पर न्यायाधीशों और कर्मचारियों के लिए आवास के साथ सभी जरुरी चीजें आदि उपलब्ध कराने के बाद उच्च न्यायालय की मुख्य सीट को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरु की।

Also Read: Chaitra Navratri 2023: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, जानें क्या है मां कूष्‍मांडा के पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox