Uttarakhand: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CM धामी को कालसी पहुंचने पर दिखाए काले झंडे, पुलिस ने हिरासत में लिया

Uttarakhand: (Congress workers showed black flags to CM Dhami on reaching Kalsi) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कालसी पहुंचे है। जहां उन्होंने आयोजित यमुना शरदोत्सव खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही उन्होंने प्रदेश में नकल विरोधी सख्त कानून लागू करने की बात भी कही। कार्यक्रम में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान भी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों के बीच पहुंच उनका हौसला बढ़ाया

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकासनगर के कालसी पहुंचे थे। जहां पर सीएम धामी का क्षेत्रीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम ने आयोजित यमुना शरदोत्सव खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। जहां कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के बीच पहुंच उनका हौसला बढ़ाया।

भाजपा सरकार ने नकल रोधी कानून लागू किया- धामी

वहीं दूसरी ओर इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक सशक्त और कठोर नकल रोधी कानून लागू किया है।हमारी सरकार में पेपर लीक मामले में अब तक साठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बरगलाने की कोशिश की जा रही। जिसमें उन्हें फंसना नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई है, जिसमें पात्र और योग्य युवाओं का ही चयन होगा।

कांग्रेस ने सीएम आगमन पर उनका विरोध किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालसी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छेत्र के युवाओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका विरोध किया। साथ ही काले झंडे दिखाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता पेपर लीक मामले में सरकार का विरोध कर रहे थे।

Alao Read: Bollywood News: राखी सावंत के पति आदिल की बढ़ीं मुश्किलें, ईरानी महिला ने करवाया रेप का केस दर्ज, 5 महीने तक करता रहा शोषण

 

 

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago