होम / Uttarakhand News: देहरादून पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, 2023–2024 के बजट की गिनाई खूबियां

Uttarakhand News: देहरादून पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, 2023–2024 के बजट की गिनाई खूबियां

• LAST UPDATED : February 5, 2023

Uttarakhand News: (Former Union Minister Ravi Shankar Prasad reached Dehradun) पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देहरादून बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमे उन्होंने बताया की भारत को दुनिया का विकसित देश बनाना इस बजट का एजेंडा है। वहीं रविशंकर प्रसाद द्वारा कहा गया कि उत्तराखंड के प्रतिभा संपन्न नौजवान एग्रीकल्चर में सक्रिय हों और स्टार्ट–अप का लाभ उठाएं।

केंद्रीय बजट की खूबियां बताई

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज अपने उत्तराखंड दौरे पर हैं। जिसके चलते उन्होंने राजधानी देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए केंद्रीय बजट 2023–2024 की खूबियां बताई। बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये बजट सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का विकसित देश बनाना इस बजट का एजेंडा है,भारत की विकास दर क़रीब 7% होने वाली है।देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान् की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही 220 करोड़ टीके भाजपा ने देशभर में लगाए हैं ये टीका मेक इन इंडिया है।

बजट की खूबियां

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खूबियां गिनाते हुए बताया कि भारत को दुनिया का विकसित देश बनाना इस बजट का एजेंडा है। 2014 में भारत में दो मोबाइल फैक्ट्री थी आज करीब 270 मोबाइल फैक्ट्री हैं। बजट में केंद्र भारत का कृषि विकास है इसके लिए 20 लाख करोड़ का क्रेडिट अब तक सबसे अधिक
उत्तराखंड के प्रतिभा संपन्न नौजवान अग्रीकल्चर में सक्रिय हों और स्टार्ट–अप का लाभ उठाएं। जिसके चलते उत्तराखंड में सारी समितियों का डिजिटिलिकरण हो गया है।

देश की महिलाओं पर विशेष चिंता

अगर बात रेलवे की जाए तो उसके लिए बजट में 2 लाख 40 हज़ार करोड़ हैं, जिसमे से 5004 करोड़ अकेले उत्तराखंड के लिए हैं। वहीं बात देश की महिलाओं की करें तो इसपर विशेष चिंता की गई है। देश के युवाओं की बात की जाए तो
बजट में 30 स्किल इंडिया डिजिटल सेंटर नौजवानों के लिए खुलेंगे।

Also Read: Surajkund Mela: दिल्ली में शुरू हुआ सूरजकुंड मेला, 50 रुपए में भी बिकती हैं चीजें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox