Uttarakhand News: सितारगंज में नकल विरोधी कानून पास होने पर विशाल बाइक रैली का आयोजन

इंडिया न्यूज: (Huge bike rally organized in Sitarganj) सितारगंज में आज भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं ने नकल विरोधी कानून पास होने पर एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने नकल विरोधी कानून लाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

खबर में खास:

  • नकल विरोधी कानून पर विशाल बाइक रैली का आयोजन

  • कानून पारित होने से नकल माफियों में खलबली का माहौल

  • कानून लाने पर सीएम धामी का धन्यवाद करता हूं- अध्यक्ष नवीन भट्ट

युवाओं ने निकाली रैली

उत्तराखण्ड में लंबे समय से चल रहे भर्ती घोटाले विवाद को लेकर धामी सरकार ने हाल ही में प्रदेश में नकल विरोधी कानून पास किया है। जिसे लेकर प्रतियोगिताओं की तैयारियां करने वाले छात्र छात्राओं को एक बड़ी राहत मिली है। नकल विरोधी कानून पारित होने से जहां नकल माफियों में खलबली मची हुई है। तो वहीं आज सितारगंज भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं ने सितारगंज शहर के रामलीला मैदान से एक विशाल बाइक रैली निकाली। जो कि नगर के मुख्य चौराहों से होती हुई रामलीला मैदान में समाप्त की गई।

इतिहास में पहली बार इस तरह का कानून आया

इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने कहा कि नकल विरोधी कानून लाने पर समस्त प्रदेशवासी और सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार इस तरह का कानून पारित किया गया है, जिससे नकल माफियों की दुकान बंद होगी। साथ ही जो विद्यार्थी मेहनत करके परीक्षा देते हैं, उन्हें उनकी मेहनत का फल अब मिल सकेगा। इस मौके पर विधायक व केबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमा शंकर दुबे ने भी मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार के इस कानून को लाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया ।

Also Read: Road Accident: उत्तरकाशी में सड़क हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित कार,1 की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago