Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बिगड़ा मौसम! इन इलाकों में हुई जमकर बारिश, अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि के आसार

इंडिया न्यूज: (Bad weather in the mountains) उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

खबर में खास:-

  • मौसम का बदला मिज़ाज
  • सुबह से हो रही बाई बारिश
  • बादल गरजने के साथ हो रही बारिश
  • तापमान में आइ गिरावट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और मैदानी क्षेत्र में ठंड हवाएं चल रही है। जिस वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। बता दें, सोमवार की शुरुआत ही अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ हुई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि के आसार बने हुए है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती

वहीं, पहाड़ों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बहुत वर्षा और बर्फबारी भी हो सकती है। बताते चलें, देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Also Read: Uttarkashi News: बरसते रहे बादल, उमड़ती रही आस्था, काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago