होम / Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गर्मी ने किया बेहाल, आज हल्की बूंदाबांदी के आसार

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गर्मी ने किया बेहाल, आज हल्की बूंदाबांदी के आसार

• LAST UPDATED : September 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश कुछ दिनों से रूकी हुई हैं। ऐसे में तेज धूप के कारण में चटख धूप खिलने से पारा लगातार चढ़ने लगा है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी बदहाल कर रही है व भादों में जेठ जैसा मौसम हो गया है। प्रदेश में पड़ रही भारी गर्मी के बीच आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम की आंख में चोली लगातार जारी

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। हालांकि, दिनभर की उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में कोई विशेष परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछार हो सकती है। वहीं, दून सहित गढ़वाल के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने के आसार है। वहीं, कहीं-कहीं हल्की  बूंदाबांदी की भी संभावना है।

पर्यटन सीजन आने वाले 2 सप्ताह पहले शुरू होने की उम्मीद

कारोबारियों को उम्मीद है अगर मौसम ऐसे ही बना रहा तो अक्टूबर से माना जाने वाला पर्यटन सीजन आनें वाले 2 सप्ताह पहले ही शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड में  बारिश के कारण पर्यटन कारोबार बेहद बूरी तरह प्रभावित हो गया था। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बारिश से तबाही मची हुई थी। जिसको लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा था।

इस महीने में दून में बीते 10 साल में सबसे अधिक तापमान

साल                            तापमान 

एक सितंबर 2023,            35.2

20 सितंबर 2022,             33.9

27 सितंबर 2021,             34.0

21 सितंबर 2020,             35.7

03 सितंबर 2019,             34.9

06 सितंबर 2018,             34.5

18 सितंबर 2017,            34.1

17 सितंबर 2016,             33.4

30 सितंबर 2015,            34.0

19 सितंबर 2014,            32.7

19 सितंबर 2013,            34.0

ALSO READ: Nainital High Court: नैनीताल हाई कोर्ट ने कॉर्बेट पार्क मामले में दिए सीबीआई जांच के आदेश, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किल 

Uttarakhand Assembly Monsoon Session: विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में अनुपूरक बजट होगा पेश, विपक्ष ने की ये मांग

Uttarakhand Crime: अवैध चरस का कारोबार करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2047 ग्राम अवैध चरस के साथ 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox