होम / Uttarakhand Weather: प्रदेश में खराब मौसम के चलते हेमकुंड साहिब यात्रा पर पड़ा असर , ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक

Uttarakhand Weather: प्रदेश में खराब मौसम के चलते हेमकुंड साहिब यात्रा पर पड़ा असर , ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक

• LAST UPDATED : May 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Uttarakhand Weather” : उत्तराखंड में आज को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं, तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि, पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बता दें, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं। इसके साथ ही इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक

वहीं, मौसम खराब के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।इसके साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से ही लगातार मौसम खराब चल रहा है। जिसके चलते आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाने की सिफारिश दी थी। हेमकुुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है। यात्रा से ठीक पहले हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग से बर्फ हटाई गई।

केदारनाथ में एक दिन में इतने पंजीकरण

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा प्रतिदिन 20 हजार से अधिक है। 26 से 30 मई तक केदारनाथ की यात्रा के लिए 1.17 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। अब तक केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है।

अब तक कुल पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ                   1224221
बदरीनाथ                   1050621
गंगोत्री                      640240
यमुनोत्री                    586659
हेमकुंड साहिब              62859

Also Read: UK Board Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित 10वीं में टिहरी के सुशांत चंद्रवंशी और 12वीं में जसपुर की तनु चौहान बनीं टॉपर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox