होम / Vande Bharat: PM मोदी थोड़ी देर में दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, कार्यक्रम में CM धामी का संबोधन शुरु, पढ़ें शेड्यूल

Vande Bharat: PM मोदी थोड़ी देर में दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, कार्यक्रम में CM धामी का संबोधन शुरु, पढ़ें शेड्यूल

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “ Vande Bharat” :उत्तराखंड को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर सीएम धामी का संबोधन शुरु हो गया है। इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। बता दें, मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा।

चार घंटे 45 मिनट का होगा सफर

अगर बात समय की करें तो वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। वंदे भारत को केवल आनंद विहार तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। सुबह सात बजे दून से चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से धीमी गति से पास कराया जाएगा।

ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज ही होंगे

बता दें, वंदे भारत बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज ही होंगे। जिनमें से हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। अगर बात ट्रेन की रफ्तार की करें तो अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा अभी तक ट्रेन का किराया निर्धारित नहीं किया गया है। बताया जा रहा है किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन- समय
देहरादून- 7.00 बजे
हरिद्वार- 8.04 बजे
रुड़की- 8.49 बजे
सहारनपुर- 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे
मेरठ- 10.37 बजे
आनंद विहार- 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून
आनंद विहार- शाम 5.20 बजे
मेरठ- 6.38
मुजफ्फरनगर- 7.08
सहारनपुर- 7.55
रुड़की- 8.31
हरिद्वार- 9.15
देहरादून- 10.35

Also Read: UK Board Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित, परीक्षार्थी यहां कर सकते हैं चेक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox