होम / Vasantotsav 2023: आज से राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे वसंतोत्सव का शुभारंभ, CM धामी भी होंगे शामिल

Vasantotsav 2023: आज से राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे वसंतोत्सव का शुभारंभ, CM धामी भी होंगे शामिल

• LAST UPDATED : March 3, 2023

इंडिया न्यूज: (From today the world of flowers will be decorated in Raj Bhavan) प्रदेश में आज से तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का आगाज होने जा रहा है। सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) इसका उद्घाटन करेंगे। वता दें, 3 मार्च को दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक एवं 4 व 5 मार्च सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी सभी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।

खबर में खास:-

  • राजभवन में आज से शुरू होगा बसन्तोउत्सव 2023,

  • 3 मार्च से 5 मार्च तक चलेगा बसन्तोउत्सव,

  • 4 मार्च ओर 5 मार्च आम जनता के लिए खुली रहेगी पुष्प प्रदर्शनी,

  • राजभवन में होता है बसन्तोउत्सव का आयोजन,

  • आज 11 बजे राज्यपाल करेंगे बसन्तोउत्सव का शुभारंभ,

5 मार्च को विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज से 3 दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें की प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के बाद 5 मार्च, 2023 को विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। आपको बता दें, इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 4 नई श्रेणियां, रूफटॉप गार्डनिंग, बोन्साई, टेरारियम एवं शहद को शामिल किया गया है।

सभी लोगों से वसंतोत्सव में भागीदारी की अपील

बता दें, गुरुवार को वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन काे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं फूलों से सजे इस वाहन को पूरे देहरादून शहर में महोत्सव का प्रचार-प्रसार के लिए चलाया जाएगा। राज्यपाल प्रदेश के सभी लोगों से वसंतोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का भी आनंद लें। बताते चलें कि फूलों से सजे इस वाहन को प्रचार वाहन डोईवाला से सेलाकुई सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी देगा।

Also Read: Dehradun News: CM धामी का ऐलान! बाल विवाह की पूर्व सूचना देने वाले को दस हजार का इनाम देगी प्रदेश सरकार

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox