होम / Gonda News : पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

Gonda News : पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

• LAST UPDATED : September 19, 2023

 

India News,(इंडिया न्यूज), Gonda News, Anurag Kumar Singh :  खबर गोंडा से जहां कटरा बाजार थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के बेटे को गोली मारी गई है। देर रात बाजार से वापस आते समय कलवारी गांव के ग्राम प्रधान के बेटे रामदेव को गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। थाना क्षेत्र के भदैया सुखराम पुरवा के पास 6 लोगों ने घेर कर मारपीट की और तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों पर हमला करने का आरोप है। घायल युवक को सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

घायल के परिजनों ने बतया

कलवारी गांव के प्रधान भगवती गोस्वामी के बेटे रामदेव गोस्वामी की गांव के सत्यप्रकाश गोस्वामी से चुनावी रंजिश चल रही थी। घायल रामदेव के परिजनों ने बताया कि सोमवार को रामदेव कांवड़ यात्रा से वापस लाैटने के बाद बाइक से सामान खरीदने कटरा बाजार गया था। वहां से वापस लौटते समय गांव के पास सुखराम पुरवा के पास पहले से घात लगाए मौजूद सत्यप्र काश और उनके साथियों ने रामदेव को घेर कर तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए।

आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज 

पुलिस ने सत्य प्रकाश समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस ने राजेश गोस्वामी, सत्यप्रकाश गोस्वामी, रामकमल, नानबच्चा, रामबहाल व रामसभा के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और एसपी के निर्देश पर 4 टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

Read More :  Canada: कनाडा और भारत के बीच मनमुटाव, भारत के राजनयिक को किया निष्कासित, जानिए क्या है कारण

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox