Weather News: UP में इस बार कहर मचाएगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा आपके शहर का हाल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल आते ही उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। रविवार को यूपी के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

यहां रहा इतना तापमान (Weather News)

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अप्रैल महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां का तापमान मई और जून के बराबर रहता है। रविवार को कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और फुरसतगंज रायबरेली में तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे लू के रूप में देखा जा सकता है।

मौसम विभाग के प्रमुख वैज्ञानिकों का कहना है कि भीषण गर्मी का यह दौर सोमवार से बढ़ेगा, लेकिन बाद में मौसम में कुछ गिरावट हो सकती है। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

गर्मी से आगरा में पर्यटक हो रहे बेहोश (Weather News)

इस तापमान के चलते आगरा के ताज महल पर पर्यटकों के लिए खतरा मंडरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को गर्मी के कारण बेहोशी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग तापमान के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और लू से बचने के लिए सावधानियां बरतें।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है, जबकि मध्य और निचली पहाड़ियों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम के तहत इसकी सूचना दी है

यह भी पढ़ें- 

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago