होम / World Cup Final: भारत की हालत खराब देख धोनी को ढूंढ़ रहा देश और माही जन्नत की सैर कर रहे

World Cup Final: भारत की हालत खराब देख धोनी को ढूंढ़ रहा देश और माही जन्नत की सैर कर रहे

• LAST UPDATED : November 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंडिया टीम की पारी लड़खराती हुई नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज को सांस तक नही लेने दे रहे हैं। इसी बीच इंडियन फैंस ने सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ढ़ूढना शुरू कर दिया है, लोगों को अब धोनी की याद आने लगी है। तो वहीं दूसरी तरफ धोनी उत्तराखंड की वादियों में अपने परिवार के साथ घूम रहे हैं। बतां दें कि पिछले तीन दिन से धोनी उत्तराखंड में हैं।

उत्तराखंड की वादियों में हैं भारत के पूर्व कप्तान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में अपना समय बिता रहे हैं। साथ ही उन्हेंने अपने पैतृक घर पर पूजा की और भगवान के दर्शन भी किए थे। जिसका फोटो और वीडियो कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब ऐसे में सभी भारतीय प्रशंसको को इंडिया के पूर्व कप्तान की याद आने लगी है, लोग सोशल मीडिया पर उन्हें खोज रहे हैं।

परिवार के साथ घूम रहे नैनीताल

जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्म दिन मनाने के लिए एक सप्ताह के उत्तराखंड दौरे पर गए हैं। जहां वो नैनीताल के मॉल रोड में भी घूमते नजर आए। वो अपने पैतृक घर का दौरा पूरा करने के बाद नैनीताल की वादियों में घूम रहे हैं।

Also Read: Jasprit Bumrah: कम उम्र में पिता को खोया, कभी दो जोड़ी कपड़े भी नहीं…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox