होम / World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अलग अंदाज में दिया जागरुकता का संदेश

World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अलग अंदाज में दिया जागरुकता का संदेश

• LAST UPDATED : June 5, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), रामनगर “World Environment Day 2023” : विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मेरी लाइफ लाइफस्टाइल फ़ॉर एनवायरनमेंट स्लोगन के साथ कॉर्बेट कार्यालय रामनगर से ढिकुली क्षेत्र तक साइकिल रैली निकालकर जागरुकता का संदेश दिया है।

विश्व पर्यावरण दिवस

हर वर्ष 5 जून को अलग अलग थीम के साथ विश्व पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्लास्टिक बहुत बड़ी मात्रा में पर्यावरण को सीधे नुकसान पहुंचाता है। सभी देशों का 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का लक्ष्य था, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रतिबंध के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग आज भी जारी है। हर वर्ष अलग अलग थींम के साथ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया भर के लोगों से आग्रह करता है कि वे अपने कार्यों में छोटे-छोटे बदलाव करें। कूड़े से बचें, पेड़ लगाएं, पेड़ों को काटने से रोकें, इत्यादि।

पहली बार 1972 में बनाया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में बनाया गया था। वहीं जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कॉर्बेट प्रशासन द्वारा साइकिल रैली के साथ ही 17सो से ज्यादा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया गया। जिसमे 38 से ज्यादा स्कूल के 3हज़ार 500 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। उसके साथ ही 45हज़ार से ज्यादा स्थानीय लोगो ने भी पर्यावरण संगरक्षण के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

सीएम धामी ने किया ट्वीट

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा आप सभी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि पृथ्वी हमारी जीवनरेखा है, आइए इस अवसर पर हम सभी पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरुकता फैलाने का संकल्प लें।

विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ

उन्होंने कहाँ कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ है, जो हैशटैग और स्लोगन #BeatPlasticPollution का उपयोग करते हुए प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर ध्यान केंद्रित करना हमारा मकसद है, उन्होंने कहाँ कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम को लेकर भी एक जागरूक कार्यक्रम ढिकुली में रखा गया है। कॉर्बेट पार्क में सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहाँ कि हमारी मुहिम है कि पार्क के आसपास के वन क्षेत्रों व आबादी में भी सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया जाय इस ओर भी हम प्रयासरत है।

Also Read: Hemkund Sahib Yatra: हेमकुंड साहिब पर ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग बंद, लापता महिला का शव भी बरामद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox