टॉप न्यूज़

World Oceans Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस? समुद्री संसाधनों का संरक्षण जरूरी, जानें इसका इतिहास

India News (इंडिया न्यूज), World Oceans Day 2023: हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस को मनाने का मकसद है महासागर को बचाना, इससे मिलने वाले संसाधनों की क्षति को रोकना, साथ ही साथ बायोडायवर्सिटी को बनाए रखना है। इसके साथ ही संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूक फैलाना है। महासागर केवल जल का स्त्रोत नहीं, बल्कि भोजन और पोषण का भी एक जरिया हैं। महासागरों से कई लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। तो कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, क्या है इसका महत्व और इस साल की थीम, जान लें यहां।

विश्व महासागर दिवस की थीम

‘विश्व महासागर दिवस’ की हर साल एक खास थीम रखी जाती है। उसी तरह इस साल की थीम है “प्लैनेट ओशन: द टाइड्स आर चेंजिंग” इसका हिन्दी में मतलब है “महासागर ग्रह: लहरे बदल रही हैं।” आज के दिन महासागरों के सरंक्षण और उनके प्रदूषण को कम करने की कोशिश को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है।

महासागर दिवस मनाने की पहल

आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर महासागर दिवस मनाने की पहल पहली बार 1992 में हुई। जोकि कनाडा सरकार द्वारा ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी। इस प्रस्ताव को प्रतिनिधियों से काफी समर्थन और सराहना मिली। जिसके बाद समुद्रों के संरक्षण और सुरक्षा को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को ‘विश्व महासागर दिवस’ के रूप में मनाने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद से हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाने लगा।

समुद्री सरंक्षण के बारे में जागरुक

विश्व महासागर दिवस को समुद्री तंत्र के संरक्षण, स्थायी मछली पकड़ने की प्रथाओं को अपनाने, महासागरों के प्रदूषण को कम करने और अन्य प्रमुख महासागर संबंधी समस्याओं का हल निकालने या जल प्रदुषण को कम करने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। हर साल मनाए जाने वाले विश्व महासागर दिवस के अवसर पर लोगों को समुद्री सरंक्षण के बारे में जागरुक किया जाता है। इस दिन महासागरीय संसाधनों के लगातार शोषण और इससे होने वाले प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

Also Read:Emotional Exhaustion: क्या है भावनात्मक थकावट? और इससे होने वाले कारण और उनसे निपटने के तरीके

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago