होम / Zombie Virus : इंसानों पर मंडरा रहा नया खतरा, फैल रही ये खतरनाक बीमारी

Zombie Virus : इंसानों पर मंडरा रहा नया खतरा, फैल रही ये खतरनाक बीमारी

• LAST UPDATED : February 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Zombie Virus : उत्तरी अमेरिका में एक नई बीमारी ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है। यह बहुत तेजी से फैल रही है। इसका नाम क्रॉनिक वेस्टिंग डिजीज (CWD) है, लेकिन लोग इसे जॉम्बी डियर डिजीज भी कहते है। जॉम्बी डियर डिजीज हिरणों में बहुत चुपचाप फैल रही है।

इंसानों को भी खतरा (Zombie Virus)

हिरणों में फैल इस खतरनाक बीमारी ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है कि कहीं जॉम्बी डियर डिजीज इंसानों में न फैल जाए। इस बीमारी में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसमें हिरण नशे में नजर आ रहा है और वह आलसी हो जाता है, खाली जगहों को देखता रहता है। बता दें कि अकेले व्योमिंग में अब तक 800 से ज्यादा हिरण, एल्क और मूस में यह बीमारी देखी गई है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके कारण न्यूरोलॉजिकल डिजनरेशन होता है। यानि दिमाग का विकास रुक जाता है। मन सुस्त होने लगता है। चीजों को समझने की क्षमता खत्म होने लगती है। प्रिअन्स से होने वाली बीमारियों के साथ समस्या यह है कि वे पर्यावरण में सदियों तक बनी रह सकती हैं। मौका देखकर फैलने लगते हैं।

फिलहाल इस बिमारी को खत्म करना मुश्किल

इन बीमारियों के साथ एक समस्या यह है कि फॉर्मेल्डिहाइड, विकिरण या अत्यधिक उच्च या निम्न तापमान भी इन्हें खत्म नहीं कर पाएंगे। सीडब्ल्यूडी के फैलने से सबसे बड़ा खतरा इंसानों और पर्यावरण दोनों को है। फिलहाल इसका कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है कि यह बीमारी सीधे तौर पर इंसानों को संक्रमित कर सकती है या नहीं।

ये भी पढ़ें-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox