झारखंड : राहुल गांधी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की
India News ( इंडिया न्यूज ) Rahul Gandhi : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के देवघर पहुंच है। जहां राहुल गांधी ने शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाए नजर आए। यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी धनबाद के लिए रवाना होंगे। रात्रि में टुंडी विधानसभा के हलकट्टा में रुकेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को झारखंड पहुंची थी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे राहुल गांधी का काफिला झारखंड सीमा पर पहुंचा। यहां नसीपुर मोड़ के पास झंडा सौंपने के समारोह के बाद राहुल गांधी ने नसीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।
झारखंड : राहुल गांधी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की
बता दें कि दौरे के दौरान राहुल गांधी 8 दिनों तक झारखंड में रहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में होगी। न्याय यात्रा का कारवां फरवरी की शुरुआत में झारखंड के संताल परगना पहुंचेगा।
ALSO READ:-
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…