Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशधमाके के साथ गिरे ट्विन टावर, आसमान तक उठा धूल का गुबार

धमाके के साथ गिरे ट्विन टावर, आसमान तक उठा धूल का गुबार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नोएडा (Twin Towers)। सेक्टर 93 ए में स्थित ट्विन टावर्स अब इतिहास बन गए। धमाके के साथ दोनों इमारतों को गिरा दिया गया। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दशक तक चले लंबे संघर्ष में जीत का वह पल आ गया, जिसका सैकड़ों फ्लैट खरीदार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बटन दबाते हुए इमारत में लगाए गए विस्फोटकों में धमाका हुआ और टावर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। फलतः धूल का गुबार आसमान तक छा गया।

‘वाटरफॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से ढहा टावर

टावर्स को 15 सेकंड से भी कम समय में ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से ढहा दिया गया। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। धूल का गुबार हटने के बाद ही आसपास की इमारतों की जांच होगी और यह देखा जाएगा कि क्या कहीं नुकसान भी हुआ है। इन इमारतों को पहले ही खाली करा लिया गया था। आसपास की सड़कें भी पूरी तरह बंद थीं और लॉकडाउन के बाद पहली बार इस तरह का सन्नाटा इलाके में देखा गया। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भी यातायात रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः ‘वी वीमेन वांट’ शो में मेनोपॉज के लक्षणों और कारणों पर की जाएगी चर्चा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular