Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशParkash Singh Badal के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, सीएम...

Parkash Singh Badal के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), लखनऊ: पंजाब के 5 बास मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal)  का मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पंजाब समेत देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि को अर्पित की। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने दी।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा उनके शोकाकुल समर्थकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।’

सीएम धामी ने शोक किया व्यक्त

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। श्री बादल जी का भारतीय राजनीति में एक विशेष स्थान था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

पांच बार थे पंजाब के सीएम

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन कल हो गया है। जिसके बाद देश में शोक लहर है। जानकारी हो कि प्रकास सिंह बादल सबसे ज्यादा बार पंजाब के सीएम रह चुके है। सबसे पहले वो 1970 में पंजाब के सीएम बने जिसेक बाद 1977-80, 1997-2002, 2007-12, 2012-2017 में पंजाब के सीएम रहे। प्रकाश सिंह बादल जीवन या राजनीति के क्षेत्र में आसानी से हार मानने वालों में से नहीं थे। बीते साल ही शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुक्तसर जिले में लंबी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था।

Also Read: Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, मई में मिलेगी गर्मी राहत, इन इलाकों में होगी बारिश

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular