Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsLucknow News : केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने निकाली तिरंगा यात्रा

Lucknow News : केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने निकाली तिरंगा यात्रा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jai shukla, Lucknow : आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की थी। इसमें लोगों को अपने-अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान में बड़े पैमाने पर लोगों से जुड़ने की अपील की गई है। इसके साथ ही तिरंगा बाइक रैलियों का भी आयोजन किया जा रहा है। आज केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भी मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली। जिसमें मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, निगोहा मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेई सहित सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

जगह-जगह हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत

मोहनलालगंज विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया मोहनलालगंज के डाक बंगले से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सिसेंडी, निगोहा, समेसी, नगराम, हरदोईया, गंगा गंज, अमेठी, खुरदही बाजार होते हुए राधेश्याम खुजौली पहुंचेगी। हर तरफ लोग तिरंगा यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह रोड पर खड़े हुए नजर आए। देशभक्ति के नारे लगाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली जहां जहां पहुंचे वहां पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अमृत काल के सौ वर्ष पूरे होने पर आत्मनिर्भर और नशा मुक्त होगा भारत – कौशल किशोर

तिरंगा बाइक रैली के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि जब आजादी के अमृत काल को सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे तब भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा। उसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्त भारत की भी बात कही। आपको बताते चलें कि कौशल किशोर काफी समय से नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत वह लोगों से नशे की लत से दूर रहने की लगातार अपील कर रहे हैं। साथ ही साथ लोगों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिला रहे हैं।

Read more: एक और केरला स्टोरी बनते-बनते रह गई, ट्रेन में पनपे प्यार का चार माह बाद ट्रेन में खात्मा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular