Tuesday, July 2, 2024
HomeAccident NewsUnnao News: उन्नाव में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से चार बच्चों की मौत,...

Unnao News: उन्नाव में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से चार बच्चों की मौत, ऐसे हुआ हादसा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अचानक ही चीख पुकार मच गई। दरअसल रविवार को एक ही घर के चार बच्चों की मौत हो गई। मौत की वजह करंट बताई जा रही है। मरने वालों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ये हादसा घर में रखे फर्राटा फैन में आई करंट के कारण हुआ। मौत की खबर मिलते ही चारो तरफ हाहाकार मच गया।

चाल लोगों की मौत

खबर एजेंसी की मानें तो थाना बारासगवर क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में रहने वाले वीरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। उस समय घर में उनके चार बच्चे थे (मयंक (9), हिमांशी (8), हिमांक (6) और मानसी (4)। घर में चारों बच्चे खेल रहे थे। तभी घर में रखे फर्राटा पंखे में करंट आ गया। जिसकी चपेट में एक बच्चा आ गया।

ऐसे हुआ हादसा

करंट लगने पर बच्चा चिल्लाने लगा। जिसकी चीख सुनकर बाकी बच्चे भी वहां पहुंचे। वो एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करने लगे। जिसमें सभी करंट की चपेट में आते चले गए। उसके बाद सन्नाटा पसर गया। खबर मिलते ही चारों तरफ दर्दनाक चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

ALSO READ: नहीं रहे मशहूर डायरेक्टर संजय गढ़वी, इस कारण हुआ निधन

IndvsAusfinal: ऑस्ट्रेलियन टीम से ज्यादा भारतीय फैन्स को इस आदमी से खतरा है!

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular