Friday, May 17, 2024
Homeटॉप न्यूज़UP: कमरे में मिला सब इंस्पेक्टर का शव, मचा हड़कंप

UP: कमरे में मिला सब इंस्पेक्टर का शव, मचा हड़कंप

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)UP : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में आज यानि मंगलवार सुबह एक सब इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

बुलंदशहर के गुलावठी के रहने वाले थे SI

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा मृतक सब इंस्पेक्टर बुलंदशहर के गुलावठी के रहने वाले था। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

कमरे में मृत पाए गए SI

SI के शव पाए जाने पर एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि थाना बुढाना पर तैनात 55 साल के सब इंस्पेक्टर रविंदर यादव की मंगलवार सुबह मौत हो गई। ऐसा मालूम पड़ रहा है कि हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हुई है। उनके मुताबिक, परिवार को घटना की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

also read : Lucknow: आजम खान की बढ़ी मुश्किलें,योगी कैबिनेट ने पास ये 20 प्रस्ताव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular