Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याAyodhya: नए साल के पहले दिन उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, 50 लाख...

Ayodhya: नए साल के पहले दिन उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, 50 लाख भक्तों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

- Advertisement -

Ayodhya

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh)। रामनगरी अयोध्या में नए साल के मौके पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके चलते अयोध्या पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज़ से चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि विभिन्न सरकारी विभागों की रिपोर्ट के मुताबिक नए साल के पहले दिन अयोध्या में लगभग 50 लाख लोगों के आने की संभावना है। जिनके प्रबंधन के लिए हम तैयार हैं। हमने लगभग एक दर्जन क्रेनों की व्यवस्था की है।

उन्होंने आगे कहा, ‘किसी भी सड़क दुर्घटना से निपटने के लिए अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर उपकरणों से लैस सभी पुलिस प्रतिक्रिया वाहनों को तैनात किया गया है। भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने और दुर्घटना को रोकने के लिए विभिन्न मंदिरों में विशेष व्यवस्था भी की गई है।’

यह भी पढ़ेंBharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की यूपी में चल रही तैयारियां, कार्यकर्ता कर रहे ओवर टाइम 

Connect Us Facebook | Twitter

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular