Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsUP Accident: ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, 5 लोगो की मौत,...

UP Accident: ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, 5 लोगो की मौत, 6 घायल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Accident: सभी लोग ऑटो में सवार होकर स्टेशन की ऒर जा रहे थे। तभी वहां ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई साथ ही 6 लोग हो गए घायल।

यह है पूरा मामला

सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र से 14 किलोमीटर दूर झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी ऑटो रिक्शा विपरीत दिशा के ट्रक से टकरा गई।पांच लोगों की हादसे में मौत हो गई। अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना NH 75 पर गढ़वा-मुड़ीसेमर के बीच श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के पास हुई।

ये भी पढ़ें: Lucknow News: महिलाओं ने नकाब पहन किया, अफसर के घर ये कांड, CCTV फुटेज कैद

मृतकों में झारखंड के रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण (30), विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र बिमलेश कुमार कनौजिया (42), रामाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश (20), विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार (21) और रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार (53) शामिल हैं।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायलों में रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के राम प्रसाद राम का पुत्र मिथिलेश, विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के रामचंद्र भुइयां का पुत्र छोटूलाल, भुइयां का पुत्र उमेश, रामप्रसाद भुइयां का पुत्र राकेश, रहमुद्दीन अंसारी का पुत्र मेराज और रामचंद्र भुइयां का पुत्र संजय शामिल हैं।

घटना स्थल के आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: गालों पर कितने तिल वाले लोग होते है भाग्यशाली?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular