Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कोविड ने बदला...

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कोविड ने बदला चुनाव का पैटर्न, आगरा में पांच स्थलों पर होगी मतगणना

- Advertisement -

यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कोविड ने बदला चुनाव का पैटर्न, आगरा में पांच स्थलों पर होगी मतगणना
इंडिया न्यूज, आगरा: कोविड संक्रमण के चलते लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का पैटर्न बदल गया है। विधानसभा चुनाव-2022 में पांच स्थलों से नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इन्हीं स्थलों पर स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे और दस मार्च को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग से जिला प्रशासन को इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अभी तक गल्ला मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड से पोलिंग पार्टियां रवाना होती थीं।

जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं UP Assembly Election 2022

जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। तीन बार के चुनाव को देखा जाए तो गल्ला मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होती थीं और वहीं पर नौ विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम बनाए जाते थे। मतगणना भी होती थी। इस बार गल्ला मंडी के अलावा चार अन्य स्थल बनाए गए हैं। इसमें एमआर पीजी कालेज बाह, मंडी समिति खेरागढ़, फतेहाबाद, फतेहपुरसीकरी शामिल है।

शुरू हो गई हैं तैयारियां UP Assembly Election 2022

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि संबंधित स्थलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। टेलीफोन की अलग से लाइन बिछाई जा रही है। विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे। दो से तीन कमरों में ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए उसकी मरम्मत कराई जा रही है। नौ फरवरी की सुबह 11 बजे संबंधित स्थलों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। मतदान के बाद संबंधित स्थलों में ईवीएम और वीवीपैट जमा होंगे। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। रूट चार्ट बनाया जा रहा है।

Read More: SP MLA Nahid Hasan arrested: कैराना में गैंगस्टर मामले में सपा विधायक नाहिद हसन हुए गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular